बीमारियों की पहचान व रोगियों के उपचार में रेडियोग्राफी का बहुत बड़ा योगदान : डॉ. आलोक शर्मा

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद में मना विश्व रेडियोग्राफी दिवस

भिण्ड, 08 नवम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रेडियोलॉजी विभाग में सोमवार को स्टाफ सदस्यों की ओर से विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया गया। इस मौके पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक शर्मा ने कहा कि कोरोना काल और इससे पहले भी बीमारियों की पहचान व रोगियों के उपचार में रेडियोग्राफी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय रेडियोग्राफी दिवस के मौके पर अस्पताल में हुए कार्यक्रम में एक्स-रे के जनक डॉ. डब्लयूसी रोंटजन को पुष्पाजंलि अर्पित कर याद किया। रेडियोग्राफर रवि कुमार जोशी ने एक्स-रे की उपचार में उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई ऐसे रोग हैं जिनका सामान्य तौर पर पता नहीं लगाया जा सकता, मगर रेडियोग्राफी की सहायता से उनका आसानी से पता लगाया जा सकता है। रेडियोग्राफर प्रगतिशील रेडियोग्राफर संघ के संभागीय अध्यक्ष रवि कुमार जोशी ने चिकित्सा सेवाओं में रेडियोग्राफी के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर बीपीएम वीरेन्द्र अटल, बीसीएम राघवेन्द्र सिंह राजावत, ब्लॉक अकाउंटेंट संजय शाक्य, लैब टेक्नीशियन मुनेन्द्र बघेल, रविन्द्र, डाटाएंट्री ऑपरेटर गौरव बाथम, कंपाउंडर मुरारीलाल गौड़, आयुष्मान मित्र प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम आदि उपस्थित आदि उपस्थित थे।