भिण्ड, 22 मई। मप्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हेलीकॉप्टर द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्र लहार में 23 मई को आएंगे। वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजपा मीडिया केन्द्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर तीन पहुंचकर मां मंगला देवी प्रांगण में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर विधानसभा क्षेत्र लहर के साथ-साथ जिले के सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उनकी अगवानी करते हुए ऐतिहासिक स्वागत करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत की अपील करने वालों में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोमेश महंत, अशोक चौधरी, पूर्व नपा अध्यक्ष रामकुमार महाते, वरिष्ठ नेता नवल किशोर मिश्रा, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बौहरे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कौरव, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजनी कुरचनिया, मंडल अध्यक्षगण सुभाष अग्निहोत्री, दीपक सिंह राजावत, अनूप त्यागी, देवेन्द्र उपाध्याय, कुलदीप सिंह गौरव, विकास बौहरे के अलावा योगेन्द्र सिंह बघेल, चंद्रशेखर शर्मा, केशव सिंह जटपुरा, संजीव चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा, संजीव नायक एडवोकेट, राजेश सिंह कौरव, हरीबाबू शर्मा निराला, विनय शर्मा, शशि भारद्वाज, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा, राकेश महते, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विकास विरथरे एडवोकेट, मोनू उपाध्याय आदि प्रमुख हैं।