-भाजपा जिला कार्यालय पर अहिल्याबाई जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी हेतु बैठक संपन्न
भिण्ड, 19 मई। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती को अमली जामा पहनाने के लिए शहर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी की जिला स्तरीय टोली समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए पार्टी के जिला पदाधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 320वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में 21 में से 31 तक समावेशी सुशासन अभियान चलाएगी। इस अभियान में अहिल्याबाई होल्कर की विरासत के प्रचार के साथ भाजपा के समावेशी को सुशासन मॉडल का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अभियान के तहत देश भर में जनसभाएं सेमिनार संगोष्ठी और परिचर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में समावेशी एवं मूल्य आधार शासन को लेकर भाजपा के विजन और रानी अहिल्याबाई की विरासत को जोडकर पेश किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता जिले के सभी मंडलों में धार्मिक स्थान मन्दिरों और घाटों की सफाई अभियान चला कर स्वच्छता अभियान को आगे बढाएंगे। प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने पार्टी द्वारा जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी एवं सौंपे गए पार्टी पदाधिकारी की प्रभारी की घोषणा करते हुए बताया कि 21 मई को भाजपा जिला कार्यालय पर शाम 5 बजे अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसके प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजौरिया होंगे। इसी प्रकार 22 मई कॉलेज विद्यार्थी संपर्क शा. महाविद्यालय आलमपुर समय 11 बजे होगा, कल्याण सिंह कौरव इस कार्यक्रम के प्रभारी होंगे। मई 23 महिला दौड होगी, इसकी प्रभारी आभा जैन होगी। 24 मई चित्रकला प्रतियोगिता 11 बजे होगी पिंकी शर्मा इसकी प्रभारी होंगी। 25 मई को नुक्कड नाटक मेहगांव में 12 बजे होगा, प्रभारी सुधा राठौर होंगी, 26 मई को मंदिर स्वच्छता एवं जल गंगा आरती भिण्ड में 7 बजे होगी, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. तरुण शर्मा होंगे। 27 मई को महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन भिण्ड में होगा, सुनील बाल्मिक कार्यक्रम के प्रभारी होंगे। 28 मई मेला बहन रैली स्थान भिण्ड में 9 बजे, रश्मि खटीक कार्यक्रम की प्रभारी होंगी।
29 मई बुनकर संपर्क एवं सम्मान 8 बजे रोहित शाक्य, 30 मई बुद्धिजीवी विचार गोष्ठी स्थान भिण्ड 8 बजे, प्रभारी धीरसिंह भदौरिया, 31 मई को शोभा यात्रा भिण्ड में 5 बजे, उपेन्द्र शर्मा प्रभारी होंगे। बैठक में जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री डॉ. तरुण शर्मा, जिला मंत्री रश्मि खटीक जिला मंत्री पिंकी शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन, युवामोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, मोनू नरवरिया, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी शेखर खटीक, जिला कार्यालय सह प्रभारी रोहित शाक्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।