कॉलेज प्राचार्य छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं

भिण्ड, 08 नवम्बर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे ने जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यो को पत्र जारी कर कहा है कि उनके यहां अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं जिनकी उम्र एक जनवरी 2022 की स्थिति में 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है तो वह आव्हान के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम अंकित कराने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह विधित है कि 30 नवंबर तक सक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 हेतु मतदाता सूची कार्यक्रम चल रहा है।

आव्हान पत्र को कोटवार के माध्यम से मुनादी कराएं

भिण्ड। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे ने समस्त तहसीलदारों को पत्र जारी कर कहा है कि मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 का कार्यक्रम 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आव्हान पत्र को प्रत्येक ग्राम में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराएं, ताकि मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जोड़े जा सकें।