युवाओं ने मोरखी गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

भिण्ड, 06 नवम्बर। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के मार्गदर्शन एवं संघभूमि सेवा समिति के सहयोग से अम्बेडकर पार्क ग्राम मोरखी बड़ी में युवाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया। वर्तमान समय में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां बड़े पैमाने पर फैल रही हैं। इन बीमारियों के फैलने की जड़ मच्छर हैं जो गंदगी से पनपते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर युवाओं ने अम्बेडकर पार्क पर साफ सफाई की।

मौ के पूर्व नप अध्यक्ष श्याम सिंह कांग्रेस में शामिल

भिण्ड। नगर परिषद मौ के पूर्व अध्यक्ष वार्ड क्र.15 सलमपुरा निवासी श्याम सिंह यादव ने दीपावली के अवसर पर आज लहार में मप्र के पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस नेता संजीव यादव, जागेश सिंह यादव सलमपुरा, सतीश यादव, दिनेश राठोर मौ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने श्याम सिंह यादव के शामिल होने पर उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।