भिण्ड, 29 मार्च। सिटी कोतवाली के पास स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विराजमान न्याय के देवता शनिदेव पर शनि अमावस्या शनिवार को दोपहर 11 बजे 51 किलो सरसों के तेल से महा मस्तकाभिषेक किया गया, जिसमें सैकडों वक्तगण उपस्थिति रहे।
गुरुदेव ब्रह्मऋषि जी महाराज के आदेश अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें शाम को शनिदेव पर सामूहिक महाआरती की गई और दिनभर साधु भोज और खिचडी प्रसाद वितरण किया गया। गुरूदेव ने बताया है कि शनि अमावस्या के दिन शनि देव की आराधना पूजा करने से शनि दोष और अन्य कष्ट निवारण हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को शनिवार व शनि अमावस्या को अवश्य आवश्यक रूप से शनि देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए, जिस ग्रह भी शांत रहते हैं। उक्त कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधन समिति के अलावा सैकडों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।