कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि मनाई

भिण्ड, 04 मार्च। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब के राज्यपाल एवं कांग्रेस की केन्द्र सरकार में मंत्री रहे स्व. अर्जुन सिंह की कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि मनाई।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक सोपत सिंह जाटव ने संबोधित करते हुए कहा कि दाऊ साहब को राजनीति का चाणक्य कहा जाता था, वह राजपरिवार से आते थे, उनका जन्म मप्र के रीवा जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में हुआ, उन्होंने हमेशा गरीबों के हित में सोचा और उनके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई, वह पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से मिलते थे और उनका पूरा ख्याल रखते थे,हम सभी को उनके विचार एवं सिद्धांतों पर चल कर पार्टी हित में कार्य करना होगा।
सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर जैन ने कहा कि आज के राजनीतिक परिदृश्य में स्व. अर्जुन सिंह जैसे नेताओं के बताए गए सिद्धांतों पर चलकर काम कर संगठन को मजबूत करना चाहिए। कांग्रेस जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने कहा कि दाऊ साहब जैसे महान पुरुषों के विचार अनुसार काम करना चाहिए। देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कार्यक्रम में सम्लित हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अरविंद यादव, समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया रानू, देवेन्द्र सिंह नरवरिया एडवोकेट, लज्जाराम यादव, भागीरथ सिंह कुशवाहा, इसाक खान सहित कई कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।