भिण्ड, 04 मार्च। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह के जन्म दिवस पर निर्धारित नगर पालिका परिषद भिण्ड के चतुर्थ नगर गौरव दिवस (सिटी-डे) का आयोजन विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका परिषद भिण्ड अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि की अध्यक्षता में गौरी सरोवर किनारे आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सीएमओ भिण्ड यशवंत वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण सहित अन्य अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि द्वारा स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह के परिजनों, वीर नारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया।