भिण्ड, 09 फरवरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी परंपराओं को आगे बढाते हुए मौ भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह का जन्म दिन भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के मुख्य अतिथिय में मां गजानन वृद्धाश्रम में असहाय वृद्धजनों के बीच जाकर उन्हें फलाहार कराकर शॉल ओढाकर सम्मानित कर मनाया। अस्पताल में मरीजों को फल प्रदान किए।
वृद्धाश्रम के संचालक निहाल सिंह परिहार ने इस नेक कार्य के लिए उपस्थिति सभी सम्मानियों के प्रति अपनी ओर से धन्यवाद दिया। मौ इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पर संचालक सुरेश छारी ने एजेंसी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्म दिन की शुभ कामनाएं दी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, रमेश राठौर पत्रकार, बीरेन्द्र सिंह यादव, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष राम यादव, मण्डल महामंत्री सुल्तान मौर्य, राजू मिश्रा, धर्मेन्द्र कुशवाह बकील सहाब, युवामोर्चा महामंत्री आगम जैन, संतोष यादव, संरपच सुरमेश कुशवाह, दीपेश कुशवाह, चतुर सिंह कुशवाह, डॉ. बेताल गौड, डॉ. सुनील गोयल, पिछडा वर्ग मोर्चा महामंत्री बबलू राणा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बंटी शर्मा मखोरी एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने गोपाल सिंह कुशवाह को माल्यार्पण कर दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी।