भिण्ड, 09 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत से जीत पर मंडल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर विजय जुलूस निकाला एवं मिष्ठान वितरण किया कार्यकर्ताओं ने खुशी में जमकर नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी लगातार जीत की ओर बढ रही है, पहले हरियाणा जिते, फिर महाराष्ट्र जीता और अब दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की शानदार वापसी हुई है, इसलिए हम सब कार्यकर्ता आज बेहद खुश हैं, इस खुशी में हम सब कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर आमजन को मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के जिला मंत्री राजकुमार जैन, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र जैन, जयवीर पुरोहित, कमलेश वेशांदर, मनीष अग्रवाल, शिवराज यादव, मोनू शर्मा, उज्ज्वल कटारे, राहुल राजौरिया, रणवीर परमार, रिंकू यादव, मोहन खेरा, बल्लू पांडे, राहुल कटारे, अजय नामदेव, नैतिक सोनी, रिंकू दीक्षित, गोपाल नरवरिया, राहुल थोकदार सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर गोलम्बर चौराहे मौ पर मिठाई बांटी। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर विजय जुलूस निकाला। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रामअखत्यार सिंह गुर्जर, पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे। आमायन मण्डल के अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। गोहद मंडल अध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दिल्ली में प्रचण्ड जीत पर बधाई दी।
27 वर्ष बाद दिल्ली लोटी भाजपा, गोहद में जश्न
गोहद। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करने पर गोहद भाजपा द्वारा सदर बाजार चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर मिठाई वितरण की। यहां भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की जीत है, दिल्ली की जनता ने दिल्ली से आपदा कोबिदा कर भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इस अवसर पर ओमप्रकाश कुशवाह, संजय झा, विवेक जैन, धर्मेन्द्र गुर्जर, राहुल खुरासिया, दिनेश धनेलिया, लाखन गुर्जर, धर्मसिंह माहौर आदि उपस्थित थे।