मील का पत्थर साबित होगा मेडीकल कॉलेज और फूड पार्क जोन : नरेन्द्र सिंह

भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताई एक साल की उपलब्धियां

भिण्ड 10जनवरी:-  विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए भाजपा द्वारा निरन्तगर जनहित की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है, जिसमें जनता को शासन की योजनाओं का सीधे लाभ दिये जाने के साथ-साथ उनके हितों को ध्यानन में रखते हुए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह बात शहर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कही। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन जैन, उपेंद्र सिंह भदौरिया, देवेंद्र जैन दाढ़ी, विधायक प्रतिनिधि छत्रसाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह कुशवाह विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में भिण्डी विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्यों की शुरूआत हुई है। जिसमें लम्बे समय से आम जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए मेडीकल कॉलेज की स्थापना कराने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव से मंजूरी लेकर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। युवाओं को रोजगार के लिए फूड पार्क जोन की स्थापना कराई जा रही है, जिसमें हजारों युवाओं की रोजगार समस्या हल होगी। इसके साथ ही किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए। गौ अभ्यारण्य की स्थापना पांडरी क्षेत्र में कराई जा रही है।  विधायक ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में एक वर्ष में स्वीकृत कराए गए नवीन विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि भिण्ड मुख्यालय पर मेला के सामने मेडीकल कॉलेज लाए, जिसकी वाउण्ड्रीवॉल निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। मेडीकल कॉलेज की भी निविदा जारी जल्द होने वाली है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए फूड पार्क जोन स्थापित कराया जा रहा है। इसमें लगभग 80 कम्पकनियां फूड प्रोसेसिंग युनिट संचालित होकर 5000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। ग्राम पंचायत पाण्डरी में गौ अभ्यारण्य की स्थामपना होगी, इसमें 10 हजार गौवंश रखा जायेगा। भिण्ड नगरीय निकाय क्षेत्र में एक अरब 25 करोड 80 लाख की राशि से सीवर प्रोजेक्टरर का दूसरा चरण स्वीकृत करवाया। ऊमरी सगरा नयागांव टेहनगुर मार्ग 40 करोड़ 92 लाख.98 हजार रुपए की राशि से 2024-25 के बजट में स्वीकृत कराई। बबेड़ी से नदरौली मार्ग बेसली नदी पर रपटा राशि 8 करोड़ 28 लाख का स्वीकृत कराया है।

उन्होंने बताया कि शहर के इन्दिरा गांधी चौराहे से रेल्वे फाटक तक रोड का निर्माण कराया गया। शहर में नगर वन एक करोड़ की राशि से बनाया जाएगा, जिसका टेण्डर लग चुका है। भिण्ड शहर में बाईपास निर्माण कार्य जारी है, जिसकी राशि लगभग 240 करोड़ रुपए है। रछेड़ी, दबोह, बाराकलां, खैरा में पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कर दिया गया है। भिण्ड विधानसभा के जखमौली, बझाई, चरथर और ढोंचरा में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत कराये, जिनकी जगह चिििन्हत हो चुकी है। भिण्ड शहर में 50 विस्तरीय आयुष अस्पताल का स्वीकृत कराया जा चुका है, जिसके लिए जगह चिन्हित की जा रही है, यह 12 करोड़ रुपए की राशि से बनकर तैयार होगा। इसके अलवा उन्होंने कई अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।