-एनसीसी के द्वारा शहर में निकाली गयी जागरूकता रैली
भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान आठ दिसंबर रविवार को 2610 बूथ लगाकर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षा हेतु दो बूंद पल्स पोलियो की पिलायी जायेगी।
कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रथम दिवस ही बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि 8 दिसम्बर दिन रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जिले में आयोजित किया जा रहा है, उक्त अभियान हेतु अपने ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों के समस्त 0 से 5 वर्ष तक के सभी बालक, बालिकाओं एवं शिशुओं को पोलियो की दवा आवश्यक रूप से पिलाने का संकल्प लें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके शर्मा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. किशन सिंह राजावत ने बताया कि इस हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं, जिसमें जन्म से पांच वर्ष तक के लगभग पोने तीन लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस हेतु 5334 कार्यकर्ता पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगे, जिनमें 55 टीमें जिले में मोबाईल टीम की तरह कार्य करेंगी तथा 36 टीमें बस स्टेण्ड तथा जिले के आवागमन स्थलों पर लगाई जाएगी। पल्स पोलियो की सतत् मॉनिटरिंग हेतु 258 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं।
अभियान की सतत मॉनिटरिंग हेतु जिले के अधिकारियों को इंण्टरनल मॉनिटर नियुक्त किए गए, जिसमें डॉ. एसके व्यास ब्लॉक मेहगांव, डॉ. आलोक शर्मा ब्लॉक मेहगांव, डॉ. डीके शर्मा ब्लॉक फूप व भिण्ड अर्बन, डॉ. अवधेश सोनी ब्लॉक लहार, राजेश शर्मा डीपीएम. ब्लॉक अटेर, अमित गहलोत को ब्लॉक रौन आवंटित किए गए हैं। यह भी बताया गया है कि किन्हीं कारणों से जो बच्चे छूट जाते हैं, उन्हें 9 तथा 10 दिसम्बर को घर-घर जाकर दो-दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।