भाजपा ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का किया सम्मान

भिण्ड, 22 अक्टूबर। 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने भिण्ड सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. आरके गोयल, डॉ. देवेश शर्मा, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. अवधेश सोनी, डॉ. वरुण शर्मा समेत कई डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष सनी राजावत, सिद्धार्थ जैन, अतुल पाठक, अजय शर्मा, रक्षपाल सिंह राजावत, डॉ. तरुण शर्मा, अतिराज नरवरिया, हरकिशन चौधरी हेरी, राजीव उपाध्याय, रोहित शाक्य, मोनू नरवरिया समेत कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि जब देश संकट से गुजर रहा था तब इन स्वास्थ्य कर्मियों एवे डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए राष्ट्रहित में अपनी सेवाएं दीं, वह भुलाई नहीं जा सकती। इन सबका सम्मान करके हम सब गौरव अनुभव कर रहे हैं। 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करके भारत ने पूरी दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए दिन रात प्रत्येक भारतीय नागरिक की एक परिवार की तरह चिंता करते हुए भारत को आज एक सशक्त देश के रूप में दुनिया के नक्शे पर ला दिया है।