भिण्ड, 14 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर निराश्रित भवन में निवासरत वृद्धजनों एवं मूक-बधिर बच्चों को फल, चॉकलेट एवं बिस्किट पैकेट वितरित किया एवं पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा कि हम सब ने आज हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का जन्मदिन निराश्रित भवन पर वृद्धिजनों एवं मूक बधिर बच्चों के बीच मनाया, विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के नेतृत्व में किसान मोर्चा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी एक ऐसी शख्सियत हैं जो कि सदैव किसानों के लिए चिंतित रहते हैं एवं उन्होंने अपने जीवन में कई किसान आंदोलन में भाग लिया है। चौधरी ने हमेशा किसान मोर्चा के हर कार्यकर्ता की चिंता की है। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर, युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, मण्डल महामंत्री संतोष सिंह भरौली, जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन, मण्डल मंत्री सूरज बरुआ, किसान मोर्चा मण्डल शंकर सिंह राजावत, रूपकुमार भदौरिया, जोगी भदौरिया, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रशांत तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।