भिण्ड, 01 अक्टूबर। मां गजानन वृद्धाश्रम समिति मौ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमति दर्शन/ केशव देसाई के सानिध्य में मनाया गया। जिसमें शासकीय अस्पताल मौ की टीम द्वारा वृद्धाजनों का स्वस्थ परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई।
मुख्य अतिथि श्रीमती दर्शन-केशव देसाई ने कहा कि वृद्धजन हमारे सम्मानित और समाज की नीव हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को वस्त्र (कपडे) व शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मनित किया गया। कांग्रेस नेता आजादनवी कुरैशी ने भी वृद्धाश्रम संचालन समिति को 1100 रुपए दान स्वरूप वृद्धजनों की सेवा हेतु भेंट किए। इस अवसर पर भजन संगीत का कार्यक्रम भी किया गया तथा खेल भी खिलाया गया। आश्रम संचालक निहाल सिंह परिहार ने उपस्थित अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में गोहद विधायक के पुत्र राहुल देसाई, जिला विधिक सेवा प्राधिकारण न्यायालय भिण्ड के पीएलव्ही प्रशांत मौर्य, गुरयाची पंचायत सरपंच निरमा गोविन्द परिहार, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह दद्दू, पूर्व पार्षद खलील खां, कप्तान सिंह परिहार, मुलू श्रीवास, सोनू राठौर, अरविन्द, मुन्ना कुशवाह, रमेश राठौर पत्रकार, सत्येन्द्र यादव, तेसिंह राठौर, अजीत जैन, मनोहर सिंह गौर, पप्पू गुर्जर आदि लोग उपस्थित थे।