आंगनबाडी केन्द्र पर पोषण प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 01 अक्टूबर। परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय पोषण प्रदर्शनी कार्यक्रम के अंतर्गत माह सितंबर 2024 के तहत परियोजना मौ में परियोजना अधिकारी एवं सुपर वाइजर अनिता बाथम के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि वार्ड क्र.छह की पार्षद ऊर्मिला-वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पोषण प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता विजय प्रभा शेखवात ने किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को आमंत्रित कर व्यजंन प्रदर्शनी लगाकर पोषण के महत्व व अच्छे खान पान के महत्व के बारे में समझाया। साथ ही किशोरी बालिकाओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता व पोषण पर विचार व्यक्त किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। कार्यक्रम में सीमा मौर्य, मंजू, गीता, दीपा, स्वर्णलता, पिंकी यादव, मीना शर्मा, सुलेखा यादव सहित सभी सहायिकाएं एवं वार्ड की अनेक महिलाएं सम्मलित हुईं।