भिण्ड, 10 अक्टूबर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला भिण्ड द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर इटावा रोड भिण्ड में रविवार को संघ का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा, माँ सरस्वती, माँ भारती का माल्यार्पण कर पूजन, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन गजेन्द्र सिंह कुशवाह एवं जिला सचिव भिण्ड सत्यनारायण सोनी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मप्र राज्य कर्मचारी संघ भोपाल के प्रदेश मंत्री मुरारीलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मप्र अधिकारी/ कर्मचारी पेंशनर महासंघ भोपाल व पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी आयोग मप्र शासन (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) बसंत पुरोहित, भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख बृजराज दण्डौतिया, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के चंबल संभागीय सचिव राकेश श्रीवास्तव, बीएमएस के जिलाध्यक्ष बीके तिवारी, जिलामंत्री सुरेशचन्द्र बादल, जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड हरिभवन सिंह तोमर, सरस्वती शिशु मन्दिर भिण्ड के प्राचार्य रामाधार त्यागी, शा. उत्कृष्ट उमावि भिण्ड के प्राचार्य पीएस चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र राज्य कर्मचारी संघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने की। कार्यक्रम में मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर के संभागीय अध्यक्ष एमएल पटसारिया व संभागीय कोषाध्यक्ष विनोद जैन सहित संघ के कई पदाधिकायों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।