भिण्ड, 16 जनवरी। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के संदर्भ में गोहद नगर में शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा शा. माध्यमिक विद्यालय क्र.दो गोहद से प्रारंभ होकर गोलंबर तिराहा, गंज बाजार, पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार, इटली गेट होकर बस स्टैण्ड पहुंची। शोभायात्रा का समापन शा. माध्यमिक विद्यालय क्र.दो के प्रांगण में किया गया। यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता संयोजक आचार्य बृजमोहन शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड मंत्री जागेश्वर भारद्वाज, जिला गौ सेवा प्रमुख डॉ. राजेश जाटव, विश्व हिन्दू परिषद के विनोद कुमार, संघ के संजय शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा, क्रीडा भारती के क्रांति संपर्क प्रमुख अरविन्द शर्मा, शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र तोमर, बीआरसी नरेन्द्र भदौरिया, प्राचार्य रविन्द्र चौहान, प्राचार्य धर्मेन्द्र भदौरिया, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा एवं नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं विभिन्न विद्यालयों संचालक एवं संस्था प्रमुख और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यात्रा के बाद समस्त छात्राओं को भगवान राम के चित्र के साथ अयोध्या आमंत्रण पत्र प्रदान करने के बाद स्वल्पाहार वितरण किया गया।