लोकसभा चुनाव में लहार से सबसे बडी जीत दिलाने का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी लहार मण्डल की बैठक आयोजित

भिण्ड, 01 जनवरी। विधानसभा चुनाव में लहार में मिली ऐतहासिक विजय के बाद आगामी लोकसभा निर्वाचन में भाजपा को लहार विधानसभा क्षेत्र से बडी जीत दिलाने की कार्य योजना में पार्टी कार्यकर्ता प्राणप्रण से जुट गया है। लहार मण्डल की बैठक में भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र से सवार्धिक मतों से लहार विधानसभा से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया है।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतत्व द्वारा चलाए जा रहे नरेन्द्र मोदी एप के विषय मे जानकारी दी गई व इस एप को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस जोडने हेतु जानकारी सांझा करने के हेतू चर्चा की गई। राजवैध रामसहाय शास्त्री आईटीआई कॉलेज शास्त्री की बगिया में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवती प्रसाद चौधरी ने की। बैठक में मण्डल महामंत्री बाबूलाल टेगोर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीलम शर्मा उपस्थित रहीं। संचालन किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रणवीर राठौर ने एवं आभार मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंह बघेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा महामंत्री देवानंद नायक, रामकुमार दुबे विस्वारी, पप्पू गुर्जर, आंनद राजावत, मुन्नालाल, देवेन्द्र सिंह, जिला आईटी सेल संयोजक विशाल चौरसिया, ब्रजराज सिंह, बच्चूलाल विश्वकर्मा, हरनारायण बघेल, ब्रजेश शर्मा, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, बंटू सिंह, गौतम सिंह बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।