शा. महाविद्यालय आलमपुर में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

भिण्ड, 01 जनवरी। शा. महाविद्यालय आलमपुर में नववर्ष के आगाज के साथ सत्र 2023-24 की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश कुुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्षता जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव ने की। अन्य अतिथियों में ज्ञानेन्द्र चौधरी, विष्णु कौरव, महेन्द्र गहलोत सदस्य जनभागीदारी समिति रहे।

खेल प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं के लिए 100 मीटर की दौड एवं छात्रों के लिए एक हजार मीटर की दौड, लंबीकूद एवं ऊंचीकूद का आयोजन किया गया। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड में रश्मि झा प्रथम, मोहिनी यादव एवं अंजलि प्रजापति द्वितीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग में सतेन्द्र जोशी प्रथम, सतेन्द्र धाकड द्वितीय तथा सुनील बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास का माध्यम होती हैं। विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ-चढकर हिस्सा लेना चाहिए। कल्याण सिंह कौरव ने कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा हैं। स्वास्थ शरीर के लिए बच्चें खेलों में भाग लें। प्राचार्य विजय शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए महाविद्यालय कार्य कर रहा है। महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं 20 जनवरी तक चलेंगी। विद्यार्थी इनमें भाग लेकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं। इस अवसर पर अवधेश त्रिपाठी को शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में डॉ. डीके माहौर, डॉ. भगवान सिंह निरंजन के अलावा महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।