भिण्ड, 26 दिसम्बर। लहार थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल हुए दो लोगों की जेएएच अस्पताल ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
लहार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत छह दिसंबर को थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में सुनील कुमार पुत्र अर्जुन दौहरे निवासी ग्राम टोला गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं 29 नवंबर को हुई एक दुर्घटना में दौलत सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी ग्राम खजरी, थाना नदीगांव उप्र भी घायल हो गया था। घायलों का उपचार जेएएच अस्पताल ग्वालियर में चल रहा था, जहां गत दिवस उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।