वर्मा ने समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया : दुबे

भाजपा नेता अरविन्द वर्मा की निधन पर गोरमी में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित

भिण्ड, 24 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वर्मा के निधन पर झंडू मैरिज गार्डन गोरमी में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि भाजपा के संभागीय प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि अरविंद वर्मा ने संगठन को मजबूत करने का काम किया, वे सरल व्यक्तित्व के धनी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता थे। मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने वर्मा के परिवार जनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि कि अरविंद वर्मा ने गोरमी में जिला एवं मण्डल स्तर तक तथा विधानसभा में विस्तारक के रूप में काम किया। उन्होंने पार्टी को जीतने में कोई कसर नहीं छोडी। इस भाव से उन्होंने समरगढ विधानसभा में काम किया, उनके सही मार्ग से भाजपा को विजय मिली है। मैं उनके उनके चरणों में भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व कोरोनाकाल में इसी क्षेत्र के एक और विस्तारक सूर्योदय दीक्षित ने भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। अरविंद वर्मा ऐसे कार्यकर्ता थे जो कि इस क्षेत्र से हमेशा विस्तारक के रूप में पहुंचते थे।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने अरविंद वर्मा के परिवार को एक लाख रुपए एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रज्जन सिंह भदौरिया ने 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अशोक भारद्वाज ने उनके एक पुत्र को अपने व्यवसाय में नौकरी देने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने कहा कि अरविंद वर्मा की पुत्री की शादी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धूमधाम से कराएंगे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य ने किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में गोरमी, मेहगांव एवं आस-पास के क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में अरविन्द वर्मा को संगठन का समर्पित कार्यकर्ता बताया और उनके असमय निधन को पार्टी के लिए एक बडी क्षति बताया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अरविन्द वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीन श्रृद्धांजलि दी।

श्रृद्धांजलि सभा में सबलगढ विधायक सरला रावत, पूर्वमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, संजीव कांकर, पूर्व विधायक जसवंत जाटव, कमलेश सुमन, सांसद संध्या राय के पति सुमन राय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक सिंह भदौरिया, डॉ. रमेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, गजेन्द्र भदौरिया, सुरेन्द्र जैन, गुरुदेव नरवरिया, भरत शर्मा, नीरज शर्मा, सत्यभान नरवरिया, बलभद्र सिंह सिकरवार, पटेल यादव, श्रीकृष्ण कटारे एवं एक दर्जन से अधिक विधानसभा विस्तारक मौजूद थे।