भिण्ड जिले के सभी मण्डलों के 1440 बूथ केन्द्र पर अटलजी की जयंती पर होंगे कार्यक्रम
भिण्ड, 24 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक में जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को है। प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं एवं इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिले के सभी बूथ केन्द्र पर इस कार्यक्रम को प्रभावित रूप से मनाया जाए। अटलजी के जीवन पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों के बीच में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सुशासन की चर्चा होंगी। जिले के प्रत्येक मण्डल स्तर पर केन्द्र सरकार एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों की योजनाओं एवं उपलब्धियों तथा गरीब कल्याण से संबंधित सुशासन पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि भारत रत्न श्रद्धाये अटल बिहारी वाजपेई वाजपेई की जयंती को सभी कार्यकर्ता सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी मण्डलों के सभी मतदान केद्रों पर रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से फल वितरण, धर्मिक स्थान पर पौधारोपण, हनुमान चालीसा एवं सुंदरकाण्ड पाठ, अस्पताल एवं वृद्धाश्रमों में वृद्ध जनों के बीच अटलजी के सुशासन दिवस को मनाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज अनंत एवं आभार जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने किया।
बैठक में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, अनिल कटारे, बजरंग सिंह भदौरिया, उपेन्द्र राजौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, राधाकृष्ण शर्मा, अनिल सिंह कुशवाह, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, राजेश गौरव, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, मोनू नरवरिया, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, सुभाष थापक, प्रदीप सिंह भदौरिया, शिवकिशोर सिंह राजावत, राजवीर सिंह गुर्जर, विवेक जैन, विनोद चौहान, अनूप त्यागी, शैलेन्द्र पालीवाल, अवधेश सिंह बघेल शामिल रहे।