भिण्ड, 02 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मौ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के गोलांबर पर स्तिथि राष्ट्रपिता महात्मा महात्मा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह एवं विशेष अतिथि बकील यादव एवं सोमवीर शिवहरे उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकर्ताओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन देते हुए मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूरा कर रहे हैं, महात्मा गांधी के स्वच्छता अभियान के संदेश को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में एक जनअभियान बना दिया। हम सब कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलना है, गांधीजी ने जिस प्रकार अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलवाई, उसको हम सब देशवासी भूल नहीं सकते। सच्चे अर्थों में वो राजनेता नहीं, संत थे। अंत में बच्चों को फल वितरण किया गया। संचालन मंडल महामंत्री राजू मिश्रा एवं आभार रामख्तयार गुर्जर ने व्यक्त किया। स्वच्छता अभियान में मण्डल महामंत्री सुल्तान मौर्य, कोमल यादव, सोनू खां, शुभम राठौर, डॉ. बेताल गोड, दीपक यादव, बबली यादव, रघुराज सिंह, डॉ. सुनिल गोयल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।