एनएसयूआई ने मेहगांव में मनाई गांधीजी की जयंती

भिण्ड, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सभी एनएसयूआई, युवा कांग्रेस ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर मेहगांव एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला महासचिव युवा कांग्रेस अंकित तोमर ने कहा कि महात्मा गांधी अमेरिका कभी नहीं गए, लेकिन भारत के बाद उनकी सबसे ज्यादा मूर्तियां, स्मारक और संस्थाएं अमेरिका में ही हैं, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अमेरिका में गांधीजी की दो दर्जन से ज्यादा प्रतिमाएं और एक दर्जन से ज्यादा सोसाइटी और संगठन है। अफ्रीका जैसे कई देशों ने गांधी के आदर्शों और रास्तों से आंदोलन चलाए और आजादी हासिल की। संघीय और संघ के समर्थकों की कुंठा क्या है यह समझ से परे है, जिस दिन मनुष्य के अंदर की नफरत का इलाज हो जाएगा उस दिन संगीनों का, कुंठा का भी इलाज संभव हो सकेगा। तब तक मनुष्य रूपी नफरती जंतु गांधी के प्रति नफरत लिए जीते रहेंगे। उनसे सहानुभूति रखी और महात्मा बापू की जय बोलते रहिए।
कार्यक्रम में जिला सचिव युवा कांग्रेस विकाश शर्मा, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अभिषेक भदौरिया, विधानसभा उपाध्यक्ष शिवम कुशवाह, शिवम समाधिया, कृष्णा गुर्जर, विधानसभा महासचिव कपिल थापक, विधानसभा सचिव, अंशुल शुक्ला, मनीष गुर्जर, नगर उपाध्यक्ष विवेक तोमर, करणी सेना विधानसभा अध्यक्ष सचिन बैश सहित समस्त एनएसयूआई और युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।