जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व हल्दी, मेहंदी एवं गोद भराई आयोजित

शहर में निकाली गई विनोली यात्रा

भिण्ड, 22 नवम्बर। भव्य जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व भिण्ड नगर दीक्षार्थी बहनें भव्य हल्दी, मेहंदी, विनोली, गोद भराई कार्यक्रम मंगलवार को भिण्ड शहर में किला के सामने ब्रह्मचारिणी शैली दीदी के निवास पर आयोजित किया गया। तदुपरांत शाम सात बजे से भव्य विनोली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चैत्याल्य जैन मन्दिर पर पहुंची।
गणाचर्य विराग सागर मुनिराज के मंगल आशीर्वाद से उनकी परम प्रभावक शिष्या गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी के हस्ते 16 दिसंबर को कोलकाता पश्चिमी बंगाल में चार बाल ब्रह्मचारिणी बहनों शिवा दीदी, रौनक दीदी, भिण्ड नगर गौरव शैली दीदी, सपना दीदी को भव्य जैनश्वरी दीक्षा एवं संस्कार दीक्षा प्रदान की जाएगी।