भाजपा जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का जताया आभार

जिले की पांचों विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस प्रशासन एवं कर्मचारियों का किया धन्यवाद ज्ञापित

भिण्ड, 18 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने शुक्रवार को लोकतंत्र के महाकुंभ मतदान में सर्व समाज के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह से शाम तक सर्व समाज ने संगठित होकर अपने-अपने पोलिंग बूथ पर शांति पूर्वक मतदान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने लाडली बहनों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुबह से ही उन्होंने जल-पान छोडकर अपने-अपने केन्द्रों पर राष्ट्रवाद और भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश में सरकार बनाने को उमंग और उत्साह के साथ जागृत होकर मतदान किया है। इसके लिए भी भारतीय जनता पार्टी बहुत-बहुत आभारी है। यह चुनाव प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर विकास के लिए कार्य करेगी।
जिले में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने में चुनाव आयोग एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों कर्मचारी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर शांति पूर्वक मतदान करने में उनका भी विशेष सहयोग रहा है, साथ ही हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं अभिकर्ताओं ने भी इस महायज्ञ में विशेष समय और सहयोग के साथ मतदान करने की प्रक्रिया संपन्न कराई है। यही उमंग और उत्साह मशीन 2024 लोकसभा चुनाव में भी मतदाताओं का बना रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक तत्वों पर भी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस के कर्मचारी एवं हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी निगरानी रखी थी। उन्होंने युवाओं, किसानों एवं केन्द्र, राज्य सरकार के लाभार्थी हितग्राहियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने मतदान में भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा मेहगांव प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर किए गए हमले की निंदा
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी पूर्व विधायक राकेश शुक्ला के ऊपर कांग्रेसी प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार से बौखला कर हमारे प्रत्याशी के ऊपर प्राण घातक हमला किया है, भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदान केन्द्रों पर हमारे एजेंट और कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पोलिंग बूथ का कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों के हथकण्डे सफल नहीं होने दिए। असामाजिक तत्वों अशांति फैलाई जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने तत्काल चुनाव आयोग एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के संज्ञान में पहुंचने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने मानहड गांव के बूथ क्र.93 एक युवक को भी गोली मारी, जिसका भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है और स्वयं राहुल भदौरिया का नाम बता रहे हैं। ऐसे सामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के सभी आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण मतदान करने में सहयोग प्रदान किया है।
भाजपा के प्रत्याशियों ने भी जताया आभार
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्व समाज के मतदाताओं लाडली बहन की महिलाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शांतिपूर्ण मतदान करने में बधाई दी। जिसमें भिण्ड विधानसभा से नरेन्द्र सिंह कुशवाह, अटेर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया, मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में राकेश शुक्ला, गोहद विधानसभा क्षेत्र में लालसिंह आर्य एवं लहार के प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।