सिंधिया की सभा में कांग्रेस एवं आप पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

भिण्ड, 07 नवम्बर। मेहगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला के समर्थन में सरस्वती स्कूल के सामने आयोजित केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा में कांग्रेस पिछडा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर एडवोकेट, नगर परिषद अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर ने अपने सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी के जिला सचिव शिवम डंडोतिया अपने कार्यकताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। सिंधिया ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा कार्यकर्ताओं को अपमान का घूट पीकर सहन करना पडता है। भाजपा वो पार्टी है जिसमे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है।
भाजपा में शामिल होने वालों कांग्रेस सचिव सुरेश सिकरवार अजीता, पार्षद बदन सिंह राठौर, पार्षद रुबी-हेमंत सिंह गुर्जर, पार्षद केशव सिंह राठौर, पूर्व पार्षद रामकुमार गुर्जर (मुन्नी), समाजसेवी दाताराम राठौर, बहादुर सिंह राठौर (फौजी), पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष हरिओम सिंह गुर्जर, शनी भदौरिया विरगंवा, दिनेश बाथम, अजयराज सिंह (पप्पू), रामअवतार राठौर, बल्लू बाल्मीकि, कंचन बाल्मीकि, भानसिंह राठौर, रविन्द्र धाकड, अमर सिंह कुशवाह, जगदीश कडेरे, अरबिंद सिह (जिठांसों), मातबर सिंह गुर्जर (गुतौर) आदि प्रमुख हैं।