जिले की पांच विधानसभाओं में 107 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

अटेर विधानसभा से 38, भिण्ड से 24, लहार, मेहगांव एवं गोहद विधानसभा में 15-15 प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य

भिण्ड, 03 नवम्बर। भिण्ड जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए संवीक्षा एवं नाम बापिसी के बाद जिले की पांच विधानसभा में अब कुल 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें सर्वाधिक अटेर विधानसभा क्षेत्र से 38, भिण्ड विधानसभा से 24, लहार, मेहगांव एवं गोहद विधानसभा क्षेत्रों में 15-15 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे।
जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र-09 से जो प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी से अरविन्द भदौरिया, बहुजन समाज पार्टी से हरीशंकर फौजी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से हेमंत सत्यदेव कटारे, आजाद पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से ओमप्रकाश जरिहा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से पूजा-हीरेन्द्र प्रताप (पुर), समाजवादी पार्टी से मुन्नासिंह भदौरिया हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में अनिल सिंह, अभिषेक मिश्रा, अरविन्द त्यागी, अरुण कटारे, अशोक सिंह, आशाराम, उमेश गर्ग केशव सिंह गुर्जर, चन्द्रवीर सिंहं कुशवाह, चन्द्रप्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र तिवार, धर्मेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह बसंल, नवल सिंह पानसिंह, पंकज शर्मा, बृजेन्द्र सिंह, महेश कुमार, महेश सिंह यादव, मीरादेवी, रवि बघेल, राजकिशोर शर्मा, राजीव, राधामोहन, रामदास गुर्जर, रामविलाश, राहुल शर्मा, विजय सिंह कुशवाह, विनोद कुमार जाटव, सत्यप्रकाश पाठक, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया (चचा), सुनील कुमार चुनाव मैदान में हैं।
भिण्ड विधानसभा क्षेत्र-10 से भारतीय जनता पार्टी से नरेन्द्र सिंह कुशवाह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, आम आदमी पार्टी से राहुल सिंह कुशवाह, बहुजन समाज पार्टी से संजीव सिंह कुशवाह संंजू, समाजवादी पार्टी से रविसेन जैन, जनता दल से सुभाष चन्द्र-जयप्रकाश कोरकू, समता मूलक समाज पार्टी से होशियार सिंह (शिवम चौधरी), आजाद समाज पार्टी से बाबूराम जामौर, एआईएफबी पार्टी से रेखा मुन्ना शाक्य, निर्दलीय प्रत्याशियों में अनिल शर्मा, अर्पण, करन सिंह राजावत, खेमसिंह, गुडिया, दीप सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह भदौरिया, मनोज जैन, ममता मिश्रा, एडवोकेट महावीर सिंह कुशवाह, कुं. रत्ना कुशवाह, एडवोकेट राजेश रायपुरिया, डॉ. रामकुमार त्रिपाठी (सीटी), वीरेन्द्र गर्ग चुनाव मैदान में हैं। किंतु इस विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविसेन जैन ने अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी को दे दिया है।
लहार विधानसभा क्षेत्र-11 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ. गोविन्द सिंह, भारतीय जनता पार्टी से अम्बरीश शर्मा गुड्डू, बहुजन समाज पार्टी से रसाल सिंह, जन अधिकार पार्टी से धर्मेन्द्र सिंह, निर्दलीय प्रत्याशियों में अभिलाख सिंह कुशवाह, चन्द्रशेखर द्विवेदी उर्फ चंदू अखदेवा, ओंकार सिंह, नरेन्द्र सिंह राजावत, विनोद कुमार, जयेन्द्र सिंह, संजीव आजाद, अम्बरीश, पवन कुमार, राजकुमार सिंह, रविकांत दद्दू चुनाव मैदान में हैं।
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र-12 से भारतीय जनता पार्टी से राकेश शुक्ला, इंडियन नेशनल कांग्रेस से राहुल सिंह भदौरिया, बहुजन समाज पार्टी से राजवीर, आम आदमी पार्टी से सतेन्द्र भदौरिया (लवली), विकास इंडिया पार्टी से देव नागर (देवेन्द्र नागर), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से भूपेन्द्र कराना (गुर्जर), लोकतंत्रिक पार्टी से एडवोकेट राकेश सिंह कौरव, जन अधिकार पार्टी से राजेश्वर सिंह, सपाक्स पार्टी से शिवप्रताप सिंह भदौरिया, निर्दलीय प्रत्याशियों में जयसिंह, नरेश सिंह, मनीष अग्रवाल, रोहित ओझा, सतेन्द्र सिंह, सीताराम चुनाव मैदान में हैं। गोहद विधानसभा क्षेत्र-13 (अजा) से भारतीय जनता पार्टी से लालसिंह आर्य, इंडियन नेशलन कांग्रेस से केशव देसाई, जनता दल से सोनू सबेरिया, एपीआई से अनिल गर्ग, आजाद समाज पार्टी से अनिता कमल नागर, समाजवादी पार्टी से डॉ. मोहनलाल माहौर, बहुजन समाज पार्टी से सुरेश कुमार सोलंकी, आम आदमी पार्टी से यशवंत पटवारी, निर्दलीय प्रत्याशियों में नारायण भारती, अंशुल बंसल, अनिल कुमार, जेपी खन्ना, राजकुमार, संजय जाटव चुनाव मैदान में हैं।