दुर्गा नवमी पर एनएसएस ने महिलाओं को दिलाई निर्भीक, निष्पक्ष और नैतिक मतदान की शपथ
भिण्ड, 23 अक्टूबर। निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित करके मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने दुर्गा नवमी के अवसर पर गायत्री मन्दिर कुम्हरौआ पहुंचकर पहले हवन-यज्ञ में भागीदारी की तथा पूर्णाहुति के बाद यज्ञ शाला में मौजूद सभी महिलाओं को विधानसभा निर्वाचन-2023 में 17 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर निष्पक्ष, निर्भीक और नैतिक मतदान करने की शपथ दिलाई।
शपथ एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरज सिंह गुर्जर ने दिलाई। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले में महिलाओं का मतदान प्रतिशत काफी कम है। देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को बढ-चढ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति का वोट अमूल्य है, आपके एक वोट से भी जीत या हार हो सकती है। इसलिए अपने मत का प्रयोग काफी सोच समझ कर करें। किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना हमें देशहित और देश के विकास के लिए कार्य करने वाले सुयोग्य और ईमानदार व्यक्ति का ही चुनाव करना चाहिए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला संयोजक सतेन्द्र सिंह राजावत बॉस, यज्ञाचार्य बच्चूसिंह नरवरिया, मनोज गुप्ता, पुजारी निहाल सिंह, बहिन सरोज दीक्षित, सुशीला कुशवाह, महिमा चौहान, अपराजिता, निवेदिता, वेदिका, एडवोकेट जुगलकिशोर दीक्षित, देवेन्द्र सिंह कुशवाह, शैलेन्द्र ओझा, एसएन सिंह कुशवाह, प्रमोद ओझा, ऋतिक नरवरिया, साक्षी, नंदनी, संध्या, खुशी, कंचन, अनुराग, अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित थे।