यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है : अम्बरीश शर्मा
दबोह में भाजपा विधानसभा चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन
भिण्ड, 23 अक्टूबर। लहार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा गुड्ड के चुनाव कार्यालय का उदघाटन सोमवार को नगर दबोह के गहोई धर्मशाला में निगम अध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाह ने फीता काट कर किया। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को प्रत्याशी समझे, क्योंकि गुड्डू शर्मा हर व्यक्ति के पास नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश संगठन ने मेहगांव की जिम्मेदारी दी थी और अब मुझे लहार विधानसभा का दायित्व सौंपा है, जो हम आपके सहयोग से पूरा करेंगे। आप लोगों को अपनी पोलिंग बूथ पर फोकस करना है। साथ ही भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने कहा कि आप सभी अब हनुमान बनकर कांग्रेस की लंका ध्वस्त कर देंगे। हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि परिवार चलाया है। में वचन देता हूं कि कांग्रेस के 37 साल के कुशासन की भर पाई पांच साल में पूरा कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच होने जा रहा है। आप सभी 17 नंबर को होने जा रहे चुनाव में आपका एक वोट क्षेत्र की किस्मत बदल सकता है। उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि किसान गायों से परेशान है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि गौशाला की मांग सरकार से करूंगा, यदि जरूरत पडी तो मैं अपने निजी मद गौशाला बनबाकर गौ पालने का कार्य करूंगा, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आप सभी चुनावी रंग में रंग जाएं।
सभा को संतोष बोहरे मिहोना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल, रामकुमार यादव, कप्तान सिंह कौरव ने भी संबोधित किया। मंच संचालन अंजनी कुरचानिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता शिवराज यादव, केशव गुप्ता, भगवान नायक, रावसहाब गुर्जर, कल्याण सिंह कौरव आलमपुर, लालता कुशवाह, संजीव यादव, राजेन्द्र यादव, रविन्द्र खटीक, ब्रजेन्द्र गुर्जर, शिब्बी गोस्वामी, राममोहन मुदगिल, धर्मेन्द्र कुरचानिया, शरद खेमरिया मौजूद रहे।