भिण्ड, 02 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को सुबह 10 बजे से भिण्ड जिले के सभी 26 मण्डलों में बूथ स्तर पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने बूथ क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, गली, मोहल्ले, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, नदी, कुआं, तालाब, झील, धार्मिक स्थल, स्मारक स्थल इत्यादि के आस-पास स्वच्छता के एक घण्टा श्रमदान करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागृत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के गांधी मार्केट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिभा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में स्वच्छता ही सेवा मूल मंत्र देकर महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 105वें एपिसोड में सभी नागरिकों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से सामूहिक रूप से एक घण्टा श्रमदान करने का आह्वान किया है। पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारी एक घण्टे का श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाएं। जनप्रतिनिधि स्वच्छता अभियान में भाग लेकर इसे जन-जन का आंदोलन बनाएं। स्वच्छता केन्द्रित कार्यक्रमों का मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार हो तथा स्वच्छता ही सेवा सिटीजन पोर्टल पर फोटो अपलोड करें। दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी की खरीदारी कर फोटो अपलोड किया।
भाजपा जिला मंत्री उपेन्द्र राजौरिया, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, दिलीप सिंह कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, रोहित शाक्य, मोनू नरवरिया, शेखर खटीक, शिवकिशोर सिंह राजावत, मण्डल अध्यक्ष भिण्ड ग्रामीण प्रशांत सोनी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।