भिण्ड, 16 सितम्बर। अटल बिहारी वाजपेई सुशासन समागम संस्थान लोकसेवा आयोग मुख्यमंत्री जनसेवा जिला समन्वयक वेदांत चौधरी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों भारती, महिमा दीक्षित, पल्लवी ओझा, हेमलता शर्मा व प्रियंका देवी द्वारा ग्राम पंचायत में महिला चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को शा. रामसहाय स्कूल फूफ में आंगनवाडी सहायिका मालती देवी के सहयोग से चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला चौपाल में आस-पास की काफी महिलाएं एकत्रित हुईं, जिनके बीच में हमने शासन की विभिन्न योजनाएं जैसे आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन इत्यादि के बारे में चर्चा की एवं इससे संबंधित समस्याओं का भी निवारण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र भारती ने सभी महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक तरह-तरह की शासन द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं, परंतु कौन सी योजना हमारे लिए है और कौन सी नहीं है, इसके लिए हम लोग अभी तक जागरूक नहीं है। इसलिए चौपाल के माध्यम से आप सभी को योजनाओं के बारे में बताने एवं जागरूक करने के लिए हम सभी जनसेवा मित्र उपस्थित हैं।