भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती

भिण्ड, 07 सितम्बर। भाजपा कार्यालय पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई। भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे बहुत ही अनुशासित नेता थे, उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाया। उन्होंने संगठन में सतत प्रयास कर जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक को मजबूत करने का काम किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलने का  संकल्प लेना चाहिए।
भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का जीवन संगठन को गढऩे और कार्यकर्ताओं के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उनके बारे में अनेकों किस्से हैं, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं भी छोटा से छोटा काम करने में भी परहेज नहीं किया। इस अवसर पर जिलामंत्री डॉ. तरुण शर्मा, उपेन्द्र राजौरिया, प्रदेश सह संयोजक मनोज अनंत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, युवामोर्चा जिला महामंत्री अतीराज नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष अभिनव तोमर, पिल्लू कांकर, केके भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।