श्रीराम कथा की कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने लिया भाग

भिण्ड, 31 अगस्त। लहार नगर के तालेश्वर मन्दिर के पास कराई जा रही श्रीराम कथा की गुरुवार को कलश यात्रा धूमधाम से निकाल गई। यह राम कथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरीश शर्मा गुड्डू द्वारा कराई जा रही है।
कलश यात्रा शाम को तालेश्वर भाटनताल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के पुराना बाजार होते हुए मेन बाजार से पुलिस थाना, तहसील, विश्रामगृह, पचपेडा तिराहा होते हुए बरहा रोड होकर नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तालेश्वर मन्दिर प्रांगण में कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में अपार भीड रही थी। नगर में करीब आधा किमी लंबी महिलाओं की कतार लगी हुई थी। नगर के मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था। इस कलश यात्रा में महिलाओं के अलावा बडी संख्या में पुरुष भी मौजूद थे। कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर विधि विधान से पूजन किया गया। पं. राजन महाराज द्वारा शुक्रवार से कथा श्रवण कराई जाएगी। इस कथा श्रवण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें।