भाजपा कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर मनाया भुजरिया मिलन समारोह

भिण्ड, 31 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिण्ड शहर के परेड चौराहे पर भुजरिया मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नगर वासियों को हाथों में भुजरिया देकर उनसे गले मिले और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भुजरिया हमारी भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है। इस भुजरिया मिलन समारोह से हम समाज में भाईचारे का संदेश और देश में शांति भावना का संदेश देना चाहते है, हम सब भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत को बनाने की दिशा में आगे बढेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा कि अंचल में मनाए जाने वाला भुजरिया पर्व सभी गिले-शिकवे भूलकर आत्मीय मिलन का त्यौहार है। यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है। रूठों को मनाने और नए दोस्त बनाने के लिए भी इस महोत्सव का विशेष महत्व है।
इस अवसर पर पार्षद ओमप्रकाश बाबूजी, मण्डल अध्यक्ष टीपू भदौरिया, शेरू पचौरी एवं श्याम सिंह राठौड, मण्डल महामंत्री संतोष भरौली, राजीव उपाध्याय, सत्येन्द्र कुशवाह, जिला संयोजक झुग्गी-झोपडी प्रकोष्ठ कौशलेन्द्र राजावत, मण्डल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह, मण्डल मंत्री प्रशांत सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य पुष्पेन्द्र भारौली, जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, अशोक वाल्मीकि, शुभम पचौरी, राहुल गुर्जर, रामू तोमर, राहुल कुशवाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।