गोहद विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चुनावी महासमर में जुट जाएं कार्यकर्ता : केन्द्रीय मंत्री तोमर

गोहद क्षेत्र के विकास लिए पूरी ताकत के साथ भाजपा का चुनाव प्रचार करूंगा : रणवीर

भिण्ड, 31 अगस्त। मिशन 2023 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भोपाल में 25 सितंबर को विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ, जनआशीर्वाद यात्रा एवं चुनावी बूथ मेंटेनेंस की तैयारी को लेकर मालनपुर के होटल मनिहार में विधानसभा क्षेत्र गोहद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मप्र चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने चुनावी तैयारी को लेकर समीक्षा की।
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि गोहद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक 226 बूथ प्रबंधन हमारा मजबूत होना चाहिए। लगातार जनता के बीच घोषित प्रत्याशी और कार्यकर्ता वरिष्ठ नेतृत्व जनसंपर्क करे और उसका कव्हरेज सोशल मीडिया पर वायरल किया जाए, जिससे जनता के बीच भाजपा की ताकत मजबूती के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सैनिक की तरह हमारा कार्यकर्ता यह मजबूती के साथ लगा रहे और पार्टी को विजयश्री दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक समाज के के बीच पहुंचकर अपनी विचारधारा वाले लोगों को संगठन में जोडें, वही हमारी महत्वपूर्ण ताकत बनेगी और हमारा बूथ चुनाव जीतेगा। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी से हर बूथ को मजबूती के साथ जताने के भाव का संकल्प लेकर कार्य करेगा तो निश्चित ही हम भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाएंगे।
किसान सम्मन निधि एवं लाडली बहन योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करें कार्यकर्ता
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली किसान सम्मन निधि और मप्र सरकार द्वारा लाडली बहन योजना को प्रत्येक समाज की महिलाओं तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाएं, यह कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है, उनको बताएं कि यह भाजपा की सरकार ने इस योजना को प्रारंभ किया है आप सरकार बनाएंगे तो योजना को और मजबूती के साथ हर महिलाओं और किसानों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार होगी तो विकास होगा और कांग्रेस की होगी तो विकास नहीं होगा, योजनाएं बंद कर दी जाएंगी, पहले भी भाजपा सरकार की योजनाओं को 2018 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ ने बंद कर दिया था और जैसे ही सरकार उनकी गई और शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने उन योजना को प्रारंभ करते हुए जनता को लाभ दिलाने का काम किया है। हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में भाजपा का कमल खिलाकर मप्र में सरकार बनाकर और अपने विकास को और आगे तक ले जाएं, यह सब कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के बीच रखकर उनको बताने की आवश्यकता है, इसलिए उनकी विचारधारा में यह बात आ सके।
कार्यकर्ता महाकुंभ भोपाल में 25 को, सभी कार्यकर्ता वहां पहुंचें
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गोहद विधानसभा से सर्वाधिक संख्या पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता अभी से ही तैयारियां प्रारंभ करें। यह कुंभ कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह का वातावरण जाग्रत करेगा।
जन आशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए स्वागत एवं सभा को बनाएं प्रभावी
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा गोहद विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां पहुंचे कार्यकर्ता उमंग और उत्साह के साथ भाव स्वागत करें और आम सभा को प्रभावी बनाने के लिए हमें आज से ही प्रत्येक बूथ पर अपनी टोली के साथ जनसंपर्क अभियान में जुट जाएं। यात्रा का उद्देश्य चुनाव भी माहौल को जाग्रत करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बने इसके लिए हमें आज से ही तैयारी में लग जाना चाहिए।
चुनावी बूथ प्रबंधन को कार्यकर्ता मजबूत बनाएं : नरवरिया
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गोहद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मण्डल के बूथ केन्द्र पर चुनावी मेंटीनेंस को मजबूती करते हुए संगठनात्मक ताकत को मजबूती प्रदान करेगा और जनआशीर्वाद यात्रा एवं कार्यकर्ता महाकुंभ में सर्वाधिक संख्या पहुंचे, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी में लग जाना चाहिए।
संत रविदास हथकरघा निगम के अध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री) एवं पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने कहा कि विकास और प्रकृति के लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी है, गोहद क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक ने आज तक ऐसा कोई विकास नहीं किया, जिससे जनता उनसे खुश होती। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूरी ताकत के साथ लालसिंह को जितने के लिए की जी-जान एक कर हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ में खडा रहूंगा। यहां से कमल का फूल जीत कर जाएगा और मप्र में भाजपा की सरकार बनेगी, जिससे आपकी गोहद के विकास को आगे बढाया जा सके।
बैठक का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री तोमर ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन मालनपुर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड एवं आभार विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय ने व्यक्त किया। बैठक में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोहद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी लालसिंह आर्य, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला संगठन के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक श्रीराम जाटव, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण शर्मा, कमल सिंह तोमर, मण्डल अध्यक्ष टिक्कू कौरव, पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं संजीव कांकार, जिला उपाध्यक्ष निहाल सिंह राणा, विष्णु तोमर मौजूद थे।
पटवारी संघ ने दिया ज्ञापन

इसी दौरान भिण्ड जिले के पटवारी संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को वेतनवृद्धि एवं वर्षों से लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञात रहे कि प्रदेश के साथ भिण्ड जिले के पटवारी संघ कलम बंद हडताल पर चल रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष गोहद महेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला कोषाध्यक्ष भिण्ड शिवशरण सिंह, अजय खरे, संदीप जैन, रविन्द्र उपाध्याय, अनुज शर्मा, आशीष शर्मा, बिजेन्द्र वर्मा, प्रशांत शर्मा, अमित पाल आादि पटवारी उपस्थित थे।