सेवा कार्य के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहता है भाजपा का कार्यकर्ता: प्रभारी मंत्री राजपूत

भारद्वाज निवास पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत 71 दिव्यांगों को उपकरण वितरित

भिण्ड, 21 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव को पूरे देश में सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। इसी श्रृंखला म दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम मेहगांव में भारद्वाज निवास पर आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैसाखियां, छड़ी, श्रवण संबंधी उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यक्रम प्रभारी समाजसेवी अशोक भारद्वाज ने प्रस्तुत की।

भाजपा द्वारा आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम में दिव्यांग एवं आमजन

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि दिव्यांगजन को हर तरह की मदद करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को लाभान्वित कर रही है। दिव्यांगजन हमारे समाज का एक हिस्सा हैं जो विभिन्न क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोहा मनवा रहे हैं। दिव्यांगजनों के प्रति केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच एवं दृढ़ इच्छाशक्ति पैरालंपिक में देखने को मिली, खिलाडिय़ों के अथक परिश्रम एवं सरकार के सहयोग से पैराओलंपिक में खिलाडिय़ों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। चार गोल्ड मैडल सहीत 19 मैडल पहली बार देश के दिव्यांग खिलाडिय़ों ने जीते हैं। खिलाडिय़ों की ट्रेनिंग से लेकर साधन संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक आवश्यक सुविधा सरकार दे रही है जिसका परिणाम हमारे सामने है।

अंत्योदय के साथ गरीबों के विकास के लिए संकल्पित है मोदी और शिवराज सरकार : मंत्री ओपीएस

मप्र सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि जनसेवा के लिए केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है, पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन के साथ गरीबों के विकास के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने का भाव अगर है तो भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही उसकी झलक दिखाई देती है जन सेवा ही संगठन की विचारधारा है, इससे बढ़कर और कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता हमारी भाजपा सरकारें अंतिम छोर के खड़े हुए व्यक्ति को आगे की पंक्ति में खड़ा करने की योजनाएं बनाकर सर्व समाज को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कार्य कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहता है : गुर्जर

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि कोविड-19 जैसे संकटकाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन एक रात मेहनत कर पीडि़त परिवार जनों की सहायता की बाढ़ आपदा में भी राहत कार्यों में पार्टी का कार्यकर्ता जुटा रहा लेकिन कुछ कांग्रेसी लोगों ने मोदी और शिवराज सरकार को बदनाम करने का कार्य किया। लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सभी ओछे हथकंडे को उखाड़ फेंकने के लिए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। आज पार्टी का कार्यकर्ता हर गरीब परिवार के बीच उनके दुख और सुख में खड़ी है।
भाजपा द्वारा आयोजित शिविर में 71 दिव्यांग गत लोगों को उपकरण वितरित किए गए प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग लोगों को बोर्ड द्वारा बनाई गई प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र जारी किए जारी किए और उनसे और उनसे से संबंधित जानकारियां भी प्राप्त की जानकारियां भी प्राप्त की तथा यह भी कहा आपके साथ केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार हमेशा खड़ी रहेगी और वहीं शिविर में तीन हजार जिले से आयुर्वेद दिव्यांग लोगों में अपने मेडिकल मेडिकल सर्टिफिकेट पेंशन रेलवे पास बढ़ाने की बात भी कही और बोर्ड द्वारा जारी किए गए। डॉ. रविन्द्र चौधरी, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. राजवीर सिंह कुशवाह, डॉ. टीएन सोनी, विभाग के कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह नरवरिया एवं आभार कार्यक्रम के सह जिला संयोजक कमल सिंह तोमर ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट, डॉ. रमेश दुबे, श्रीमती कृष्णकांता तोमर, देवेन्द्र नरवरिया, अशोक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, राजकुमार सिंह कुशवाह, मेहगांव नप की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया, मेहगांव मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह गुर्जर, जेलसिंह नरवरिया, तेजबहादुर सिंह चौहान, अवधेश सिंह बघेल, सुभाष थापक, सत्यभान सिंह नरवरिया, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, श्यामसुंदर कटारे, महेश श्रोती, राहुल भारद्वाज, प्रवीण चौधरी, श्रीकृष्ण कटारे प्रमुख रूप से मंचासीन थे।