प्रथम नगर आगमन पर बरैया के स्वागत में उमड़ा जनसैलाव

भिण्ड, 28 मई। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चंबल संभाग के मुख्य प्रभारी फूलसिंह बरैया के प्रथम नगर आगमन पर गोहद तहसील से लेकर जिले की सीमा मालनपुर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हरिराम कुइया, लटकन का पुरा, चक तुकेड़ा, बाराहेट पेड़ा, बूटी कुईया, गोहद चौराहा पर देवी सिंह तोमर के नेतृत्व में लड्डू से तोला गया। इसी तरह गोहद नगर में चार जगह भव्य स्वागत किया। बरैया का काफिला 25 की गाडिय़ों के साथ निकला गया। स्वागत करने वालों में सुरेश बाबूजी, पप्पू गुर्जर, कुंदन सिंह तोमर, नौशाद खान, संतोष सिंह कुशवाह, देवीसिंह तोमर खनेता, सुरेश सिंह, कल्लूसिंह तोमर, रबिन्दर सिंह भदौरिया, सरदार संतोष सिंह पटेल, चतुर सिंह सरदार, संजू सिंह, अर्जुन सिंह, गुरमुख सिंह, बूटासिंह,आदि लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए फूलसिंह बरैया ने कहा कि इस बार मप्र में कांग्रेस की सरकार बन रही है, मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि अपने बुथ को मजबूत बनाएं, जिससे मप्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बने।