जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी नारायनानंद तीर्थ महाराज का हुआ आगमन

दो दिवस प्रवास पर अमन आश्रम परा में रहेंगे स्वामी जी

भिण्ड, 22 मई। जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी नारायनानंद तीर्थ महाराज सोमवार को सुबह 10 बजे अमन आश्रम परा पहुंचे। जहां उनका श्रृद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि महाराज ने सोमवार को आश्रम में अमृत प्रवचन दिए। मंगलवार को भी उनके प्रवचन होंगे, तत्पश्चात शाम चार बजे वे ग्वालियर होते हुए पिठेरा आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे। जो भी शिष्य स्वामी जी के दर्शन लाभ करना चाहे वह 23 मई को सुबह से लेकर शाम चार बजे तक दर्शन कर सकते हैं।
अमन आश्रम परा पहुंचने पर शिष्यों ने स्वामीजी का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में देवेन्द्र शर्मा, रवि शर्मा, बीबी त्रिपाठी, आलोक अवस्थी, शारदा शर्मा, शोभा शर्मा, दशरथ मूढ़ोतिया, प्रमोद त्रिवेदी, ओझा, दीक्षित, ममता शर्मा, मनोरमा अवस्थी आदि प्रमुख हैं।