कांग्रेस आज निकलेगी महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार की शव यात्रा

भिण्ड, 03 सितम्बर। देश और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के दामों मे अनाप शनाप बढ़ोतरी और महंगाई के विरोध मे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नगर कांग्रेस कमेटी भिण्ड द्वारा गैस सिलेंडर और केन्द्र सरकार की शव यात्रा निकाली जाएगी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय भूता ने बताया शव यात्रा चार सितंबर को सुबह 11 बजे धनवंतरि कॉम्प्लेक्स से एकत्रित होकर परेड चौराहे, सदर बाजार होते हुए गोल मार्केट पर गांधी प्रतिमा स्थल पर समाप्त होगी। वहां वरिष्ठ नेता सभी को मार्गदर्शन देंगे। उक्त यात्रा मे सभी मोर्चा संगठन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई एवं सभी विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पधादिकारी शामिल रहेंगे।