समाजवादी पार्टी ने शुरू किया संगठन का विस्तार शुरू

जिलाध्यक्ष यादव ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सौंपी जिम्मेदारी

भिण्ड, 09 अप्रैल। आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी अब अपने संगठन के गठन और विस्तार को लेकर मंथन में जुट गई है। जल्द ही पार्टी प्रदेश से लेकर जिलों तक नए पदाधिकारियों के नाम तय कर देगी। सूत्रों की मानेड्ड तो सपा संगठन में अन्य वर्ग जातियों के नेताओं को बड़ी जगह मिल सकती है। यह बात शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कही।
उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती पर इंदौर मऊ में बड़ी तादात में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आ रहे हैं, जिनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भिण्ड जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को उतारा जा रहा है, आने आने वाले समय में प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल का जिले का दौरा रहेगा। जिले की हर विधानसभा से समाजवादी पार्टी बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। मप्र में समाजवादी पार्टी एक बड़े ही रूप में उभर कर सामने आएगी। सपा सर्वसमाज की पार्टी है। संगठन विस्तार के दौरान विधानसभा चुनाव के पहले सपा में जो लोग शामिल हुए उनको संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन विस्तार जिला उपाध्यक्ष श्यामजी बुधौलिया को मनोनीत किया, साथ ही लहार विधानसभा का प्रभारी भी बनाया। इसके साथ पार्टी के कार्यकर्ता शहर और ग्रामीण अंचल में सदस्यता अभियान को गति दे रहे हैं। जिसके लिए पदाधिकारियों ने जिम्मेदारियों सौंप दी गई हैं।
जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर हो रहे भ्रष्टाचार की पोलें खोली। प्रेस कान्फ्रेंस में प्रदेश सचिव बीके बोहरे, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन राजेश्वर सिंह यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला महासचिव अशोक दण्डोतिया, उपाध्यक्ष दीपक यादव, राधामोहन सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. लज्जाराम यादव, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र यादव, जिला सचिव मनोज तिवारी, कोकसिंह यादव, सहदेव सिंह नरवरिया, मुलायम सिंह यादव ब्रिगेडियर के जिला अध्यक्ष सूरज बघेल सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मोजूद रहे।