भिण्ड, 29 अगस्त। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मालनपुर क्षेत्र का तीसरा सम्मेलन मालनपुर में बंद पड़ी साबुन फैक्ट्री में ग्यारह बजे से शाम तीन बजे तक आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता शीला माहौर ने की।
सम्मेलन को समिति की जिला सचिव शोभा माहौर ने संबोधित करते हुए महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी और महिला संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। इस मौके पर नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष बादामी कुशवाहा को चुना गया। महासचिव उपाध्यक्ष विमला कुशवाह, कोषाध्यक्ष सावित्री देवी, सह सचिव महिमा, मुन्नीदेवी कुशवाहा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस सम्मेलन में 11 सदस्य कमेटी का गठन सर्व समिति से किया गया। सम्मेलन में मुन्नीबाई जोशी, सगुना कुशवाहा, संजू कुशवाहा, ऊषादेवी कुशवाहा, संगीता बाथम, ममता श्रीवास, ललिता कुशवाह, कमला देवी, मीना कुशवाह, लक्ष्मी जाटव, रामदेवी कुशवाहा, गुड्डीबाई, नीलम कुशवाहा, मीरा देवी, कमला गौड़, रेहाना खान, सगुना बाल्मिक, लवकितिया आदिवासी, रमाबाई, वैजयंती कुशवाह, ऊषा गोस्वामी, अंगूरी देवी सहित करीब एक सैकड़ा महिलाएं उपस्थित रहीं।