भिण्ड, 14 मार्च। जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय भागीरथ रेसीडेंसी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, समाजिक संगठन कई संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अरुणेश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया एवं संचालन प्रदेश महासचिव श्याम सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में अंजू भदौरिया, महिला जिला अध्यक्ष रानू शर्मा, सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रेनू चौहान, युवा जिलाध्यक्ष रवि पुजारी, वरिष्ठ जिलाध्यक्ष नितिन कुशवाह, राष्ट्रीय संरक्षक जगमोहन सक्सेना, राष्ट्रीय सालाहकार अशोक शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया, जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सदस्य संजय भदौरिया, राजू यादव, युवराज बघेल आदि सदस्यगण मौजूद।