वैक्सीनशन महाभियान बनाने स्वयं सेवक बन कर जुटें कार्यकर्ता : भाजपा

भिण्ड, 28 अगस्त। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक योजना के तहत गोहद ग्रामीण मण्डल में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए युवा नेता धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में प्रशासन के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी लोगों की मदद के लिए जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह वैक्सीनेशन अभियान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए हैं, उसके फलस्वरूप प्रथम चरण की तरह वैक्सीनेशन के अभियान का यह दूसरा चरण भी इतिहास रचेगा और सफलता को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अर्पित मुदगल, मण्डल अध्यक्ष दीपक तोमर, अमृतलाल माहौर, सुखदेव सिंह तोमर, उदय सिंह तोमर, महेश सिंह कौरव मंचासीन थे।
जिला प्रवक्ता अर्पित मुदगल ने कहा कि हर व्यक्ति को सहजता से वैक्सीन उपलब्ध हो और हर व्यक्ति का वैक्सीनेशन हो, इसके लिए मप्र सरकार महाअभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के इस अभियान में सौ प्रतिशत वैक्सीनेट हो जाएगा तब अभियान सफल होगा। बैठक का संचालीन सोवरन कुशवाह तथा आभार धर्मेन्द्र सिंह कौरव ने किया। इस अवसर पर अमृतलाल माहोर, सुखदेव सिंह तोमर, महेश कौरव, उदय सिंह तोमर, ओमवीर सिंह पटेल, गजेन्द्र कौरव, जोगेन्द्र कौरव, उदयवीर सिंह तोमर, राजकुमार सिंह तोमर, राजेश सिंह तोमर, गोहद ग्रामीण मण्डल मंत्री धर्मेन्द्र सिंह कौरव, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र पाल गिल, त्रिलोक सिंह तोमर, नरेन्द्र तोमर भगनासा, जवान सिंह, हरविंदर सिंह कौरव, सियाराम, किसान मित्र कल्लू कौरव, नागेश कौरव उपस्थित थे।