राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 सितम्बर को

राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 सितम्बर को

भिण्ड 25 अगस्त:- मुख्य न्यायाधिपति सर्वोच्य न्यायालय/मुख्य संरक्षक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 11 सितम्बर, 2021 को संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ भिण्ड जिले में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त लोक अदालत में जिला भिण्ड के एन.आई.एक्ट के मामले, चैक वाउंस के मामले, विद्युत अधिनियम के मामले, क्लेम प्रकरण समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरणों, श्रम विधि के मामले, मोटरयान अधिनियम के मामले एवं पारिवारिक मामलों का निराकरण किया जायेगा।
उपरोक्त लोक अदालत हेतु जहां विद्युत अधिनियम के मामलों में ब्याज राशि पर 100 प्रतिषत तक छूट प्रदान की जायेगी वहीं सम्पत्तिकर, जलकर संबंधी मामलों में अधिभार राशि पर 100 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जायेगी। उपरोक्त लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दिये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर भिण्ड में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के समन्वयक श्री देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा विषेष न्यायाधीश जिला न्यायालय भिण्ड द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 1600 मामलों को रैफर किया गया है।
इसके साथ ही भिण्ड जिले के समस्त मीडिया कर्मियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा मध्यस्थता जागरूकता शिवर का भी आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री सुनील दण्डौतिया के द्वारा मध्यस्थतता कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए व्यक्त किया कि न्यायालय में मुकदमा दर्ज किये जाने से पूर्व ही प्री-लिटिगेशन मीडिएशन के माध्यम से पक्षकारों द्वारा मामलों का निराकरण किया जा सकता है। जिससे समय एवं धन की बचत होती है, चॅूंकि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ है। अतएव लोगों को पत्रकारों द्वारा जागृत कर न्यायालयों में बढ़ने वाले बोझ के साथ-साथ ही लोगों पर पढ़ने वाले समय एवं धन के बोझ को भी कम किया जा सकता है।