विकास यात्रा कार्यक्रम में 250 हितग्राहियों को हुआ हितलाभ वितरण

गोहद में 23.54 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

भिण्ड, 15 फरवरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू जगदीश माहौर के नेतृत्व में बुधवार को नगर पालिका परिषद गोहद के वार्ड क्र.एक से नौ तक विकास यात्रा निकाली गई। विकास यात्रा अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन नगर के बस स्टैण्ड गोहद पर किया गया। जिसमें उपस्थित जनों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा ने शासन द्वारा संचालित विभागवार योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी दी।


विकास यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती मंजू जगदीश माहौर द्वारा स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। विकास यात्रा कार्यक्रम में कुल 250 हितग्राहियों को हितलाभ पत्र वितरण किए गए। साथ ही वार्ड क्र.चार में 23.54 लाख की लागत से सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, पार्षद लाखन सिंह गुर्जर, जनप्रतिनिधि प्रमोद कामत, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, धर्मवीर सिंह, आशीष शर्मा, हरिओम भटेले, राकेश गौर, अर्चना शर्मा, संजय झा, पिंकी सगर, सुमन गुप्ता, उमा राठौर, प्रतिभा सोनी, सौरव पाण्डेय, विनोद माहौर उपस्थित रहे।