पूर्वमंत्री डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह की पुण्यतिथि पर किए फल वितरित

भिण्ड, 05 फरवरी। मप्र शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके गृह निवास शांति निकेतन निर्वाण मार्केट मौ में भाजपा मण्डल के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही शासकीय अस्पताल, वृद्धाश्रम, आदिवासी मोहल्ला में फल वितरण किए गए।
इस अवसर पर पूर्व मण्डी अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव, गुड्डू तोमर छेकुरी, मुलायम सिंह कुशवाहा, जिलामंत्री शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, अवधनारायण शर्मा, संजीव यादव, मण्डल महामंत्री राजू मिश्रा, सोमवीर शिवहरे, राजू यादव उपस्थित थे। उनके ज्येष्ठ पुत्र जिला पंचायत सदस्य अमायन डॉ. अवधेश प्रताप सिंह चौहान ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।