राजेन्द्र सिंह परिहार बने युवा कांग्रेस आरटीआई सेल के राज्य समन्वयक

भिण्ड, 31 जनवरी। कांग्रेस के युवानेता राजेन्द्र सिंह परिहार की कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सूचना का अधिकार नई दिल्ली ने प्रशंसा करते हुए परिहार को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस नेता अनिल कुमार मीणा राष्ट्रीय अध्यक्ष सूचना अधिकार नई दिल्ली एवं मप्र युवा कांग्रेस के आरटीआई विभाग (सूचना के अधिकार) की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री शांभवी शुक्ला की अनुशंसा पर युवा नेता राजेन्द्र सिंह परिहार जिला भिण्ड को मप्र राज्य समन्वयक युवा कांग्रेस सूचना अधिकार बनाया गया है।
अपनी नियुक्त परिहार ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस जिम्मेदारी के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार मीणा, विक्रांत भूरिया, शांभवी शुक्ला का आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी ने जो जिम्मेदारी दी है उसकी पूर्ण रूप से निर्वाहन करूंगा। राजेन्द्र परिहार की नियुक्ति पर इफको मप्र छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर अमित प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, सेवादल के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, गोहद विधायक मेवाराम जाटव, देवाशीष जरारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीर्वाद शर्मा, प्रदेश सचिव शालू पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह परिहार आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।