राष्ट्रपिता गांधी को पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 30 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वी पुण्यतिथि पर गोलंबर चौराहा पर विराजमान गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव कौशिक ने कहा कि आज देश को गांधी विचारधारा की आवश्यकता है, देश में बढ़ रही नफरत की खाई को पाटने के लिए गांधीजी के विचारों की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने की। कार्यक्रम में मण्डलम अध्यक्ष इकबाल खान एवं रामेश्वर यादव, आजादनवी कुरैशी, बहादुर सिंह यादव, डॉ. रणवीर सिंह यादव, कमलेश सोनी, हिकमत खान, डॉ. दिनेश जैन, दीपक तिवारी, संजीव यादव, जागेश यादव, सोनपाल यादव, कल्लू गुर्जर, सुलेमान खान, इरशाद खान, तिलक राजोरिया, धर्मेन्द्र बाबा, रामौतार शिवहरे, आलोक मिश्रा, सीताराम, उपेन्द्र यादव, जायद खान, दिनेश यादव, विककी यादव, हरी चाचा, बालाराम जाटव, राजा खान, दिलशाद, खुर्रम खान आदि ने पुष्पा अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।